नारायन कॉलेज के छात्र कार्तिक कुशवाहा ने 96.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया विद्यालय का नाम रोशन

Etawah -नारायन काॅलेज आॅफ साइंस एण्ड आर्ट्स, इटावा के विद्यार्थियों ने सी.बी.एस.ई. की कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रर्दशन किया।
सी.बी.एस.ई. द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में छात्र/छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें कक्षा-10 कार्तिक कुशवाहा ने 96.0 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में कक्षा 10 के अर्जुन अवस्थी ने 93.8 प्रतिशत, अंश पाण्डेय 90.8 ने प्रतिशत, श्रेष्ठ ने 90.8 प्रतिशत, गौरवी दुबे ने 90.4 प्रतिशत, अंश पाठक ने 90.0 प्रतिशत, अंक पाकर समस्त विद्यालय परिवार को गौरवान्वित होने के क्षण प्रदान किये।
विद्यालय के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य डाॅ0 धर्मेन्द्र शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि विगत वर्षाें की भांति इस वर्ष भी नारायन काॅलेज ने सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया। इसके लिये विद्यालय के सभी योग्य शिक्षकों की मेहनत, लगन और समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की जानी चाहिये।
विद्यालय के चैयरमेन इं0 हरि किशोर तिवारी, इं0 अंकित तिवारी व डाॅ0 श्रेता तिवारी ने प्रधानाचार्य डाॅ0 धर्मेन्द्र शर्मा एवं समस्त शिक्षकों को इस शानदार प्रदर्शन के लिये बधाई दी।
डाॅ0 धर्मेन्द्र शर्मा ने विद्यालय के टाॅपर कार्तिक कुशवाहा को विशेष सम्मान देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्र/छात्राओं को माला पहनाकर आर्शीवाद दिया। साथ ही इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी अर्जुन सिंह, स्कूल कोर्डिनेटर श्रीमती उरूसा रिजवान, रूपेश कुमार, सचिन तिवारी एवं सभी शिक्षक व शिक्षिकायें मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share