रासायनिक कलर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें लोग – कलेक्टर

भिण्ड 16 अप्रैल 2026/ कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक जिला कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर, एसडीओपी अटेर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

कलेक्टर भिण्ड द्वारा बताया गया कि अभी गर्मी एवं शादी समारोह का सीजन चल रहा है खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वयं जाकर वहां परीक्षण कर सेम्पल लें और गलत पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करें। मैरिज गार्डन, होटलों में विशेष तौर पर चैकिंग अभियान चलाया जाए और साथ में यह देखें कि खाद्य पदार्थों में रासायनिक कलर का उपयोग तो नहीं हो रहा है। इस समय गर्मी का सीजन चल रहा है इसलिए यह ध्यान रखा जाए कि मिलावटी खाद्य पदार्थों को खाने से कोई भी व्यक्ति बीमार न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में खाद्य अधिकारी भिण्ड द्वारा बताया गया कि मैरिज गार्डन, होटलों में कलरयुक्त पदार्थों का सेवन न किया जाए एवं दुकानदारों को समझाईस देकर उन्हें बताया जाए कि रासायनिक कलर का प्रयोग खाद्य पदार्थों में न किया जाए।

Please follow and like us:
Pin Share