दतिया।दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे व एसडीओपी पूनमचंद्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना उनाव प्रभारी यतेंद्र सिंह भदौरिया एवं उनकी टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी नीतू पुत्र देवीदास आदिवासी निवासी परासरी थाना उनाव जिला दतिया को थाना उनाव पुलिस ने किया गिरफ्तार।पुलिस ने बताया कि 3 मार्च को आरोपी के विरुद्ध पीडिता ने आरोपी नीतु आदिवासी के विरुद्ध जबरजस्ती अपहरण करने तथा सुनसान जगह ले जाकर गलत काम करने संबंधी रिपोर्ट की थी जिस पर से आरोपी के विरुद्ध अप.क्र.33/26 धारा –64 (1),137(2),87,96,49 BNS 5/6,16/17 पोक्सो Act, धारा- 3(2)v,3(2)VA SC/ST ACT का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।दौराने विवेचना 4 अप्रैल को मुखविर की सूचना पर से आरोपी नीतू आदिवासी पुत्र देवीदास आदिवासी निवासी परासरी थाना उनाव जिला दतिया को राजापुर नहर के पास से गिरफ्तार किया। जेआर पर न्यायालय दतिया पेश किया गया जेल वारंट प्राप्त होने से आरोपी को जिला जेल दतिया में दाखिल किया गया।उक्त कारवाई में- उनि.यतेंद्र भदौरिया थाना प्रभारी उनाव, सउनि नीरज सिहं,प्र आर आदित्य शर्मा ,प्रआर.आरक्षक रोहित यादव, संजय सिहं, ,आर. दर्शन यादव ,आर.भूपेंद्र सिहं, आर. दीपांशु की सराहनीय भूमिका रही है।
दुष्कर्म के अपराध में फरार आरोपी को उनाव थाना पुलिस ने धर दबोचा

