आ रहा है, छा रहा है – Jin Champ Quiz Competition | जी हाँ, महानगर मेरठ धर्मनगरी में लेकर आ रहे हैं भगवान महावीर की विरासत मार्च माह के अन्तिम दिवस 31 मार्च की संध्याबेला में शाम 06 बजे से होगा समीचीन ज्ञान का महायज्ञ ।
मेरठ महानगर के शारदा रोड़ स्थित श्रीमहावीर जयन्ती भवन में विराजमान हैं, युग के महासंत भावलिंगी संत दिगम्बराचार्य श्री विमर्शसागर जी महामुनिराज अपने विशाल चतुर्विध संघ 35 पीछीधारी संयमी साधक -साधिकाओं के साथ। जिनका मंगल आशीर्वाद एवं सानिध्य रहेगा इस महा-अनुष्ठान में । Jin Champ Quiz Competition का मंगल निर्देशन एवं सफल संचालन करेंगीं – “विमर्शानुरागिनी आर्थिका शिरोमणि विमर्शिता श्री माताजी” क्या है Jin champ Quiz competition ⇒ वर्तमान युवा पीढ़ी जहाँ
भोग-विलासिता की ओर भागी जा रही है वहाँ यह competition युवाओं के लिये प्रेरित करेगा सात्विक जीवन शैली अपनाने के लिए। आज Mobile युवा पीढ़ी के लिए अभिशाप बन रहा है वहीं यह competition सिखायेगा कि आप Mobile का प्रयोग आत्महित में भी किस प्रकार कर सकते हैं। Jin Champ Quiz competition में भाग लेने वाले भाई-बहनें अपने-अपने मोबाइल में यह धार्मिक गेम खेलेंगे। प्रतियोगी के सामने पाँच पार्ट में भगवान महावीर स्वामी से संबंधित प्रश्न रखे जायेंगे, इसमें भाग लेने वाले हजारों प्रतियोगियों में जो सर्वप्रथम उत्तर उपस्थित करेगा वही winner होगा।
Competition में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं पाँच सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किये जायेंगे। यह competition पूरे भारत देश में 31 मार्च शाम 06 बजे से एक साथ खेला जायेगा ।
मेरठ के महावीर जयन्ती भवन में भी हजारों की संख्या में प्रतियोगी चतुर्विध संघ के सानिध्य में बैठकर अपने जीवन में धार्मिक संस्कारों का बीजारोपण करेंगे।
अप्रैल माह की पहली तारीख 01 से 05 अप्रैल तक शारदा रोड़ स्थित महावीर जयन्ती भवन में होगा महा अनुष्ठान “श्री 1008 समवसरण महामण्डल विधान । सानिध्य होगा 35 पीदियों के साथ भावलिंगी संत दिगम्बराचार्य श्री विमर्श सागर जी महामुनिराज का । विधानाचार्य रहेंगे – विकर्ष जी शास्त्री । केशव एण्ड पार्टी की स्वर लहरियों के साथ हजारों श्रावक-श्राविकायें इन इन्द्राणी बनकर करेंगे समवसरण में विराजमान देवाधिदेव अरहंत जिनेन्द्र भगवान की महा-अर्चना !
खेलेगा भारत Jin Champ Quiz competition 31 मार्च को भगवान महावीर स्वामी की विरासत से होंगे परिचित

