छात्र नेताओं ने महाविद्यालय से जमा छात्र-छात्राओ कीअतिरिक्त फीस लगभग 3 लाख वापिस किए जाने की मांग,सौंपा ज्ञापन,दी चेतावनी

दतिया। शनिवार को छात्र नेता ने महाविद्यालय से जमा छात्र-छात्राओ की अतिरिक्त फीस वापिस किए जाने की मांग को लेकर प्रार्चाय जयश्री त्रिवेदी को सौंपा ज्ञापन।ज्ञापन बताया गया कि महाविद्यालय में सत्र 2024-25 में प्रवेशित कक्षा M.COM व M.SC Math की छात्र-छात्राओ द्वारा प्रवेश के समय लगभग 3 लाख रुपए प्रवेश शुल्क अतिरिक्त महाविद्यालय में जमा कर दी गई है महाविद्यालय को वापिस करनी होगी। महाविद्यालय के उपर्युक्त कोर्स पेहले स्ववित्तीय से संचालित होते थे। परन्तु जब से आपका महाविद्यालय कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस हो गया था वर्ष 2024 में उसके उपरांत भी फीस ज्यादा ली गई। शीघ्र ही महाविद्यालय में अध्ययनरत तत्कालीन (4, सेमेस्टर) समस्त छात्र छात्राओं की फीस को वापिस किया जायें।छात्र नेता नीरज ठाकुर ने बताया कि M.sc math की छात्र-छात्राओं द्वारा प्रवेश के समय जाम की गई प्रवेश अतिरिक्त शुल्क जो 3 लाख के लगभग है महाविद्यालय को लौटने होगी,यदि फीस वापिस 7 दिवस के अन्दर नहीं की जाती है तो छात्र- छात्राओ द्वारा उक्त आन्दोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।इस दौरान ज्ञापन सौंपा छात्र नेता नीरज ठाकुर, दीपक पाल, महक पांचाल आदि मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share