ऑक्सफोर्ड पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का हुइ आयोजन

इटावा-ऑक्सफोर्ड पब्लिक जूनियर हाई स्कूल मे पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती मां की मूर्ति पर माल्यार्पण व सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके पश्चात विद्यालय के प्रबंधक आर. के. चौधरी ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और मेहनत तथा अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। परीक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने पर पुरस्कार एवं बाल वाटिका में विशिष्ट,प्राथमिक में उत्कृष्ट, एवं जूनियर में विंग टॉपर्स को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अध्यापक आर.के.चौधरी जी ने किया। योगा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉo राहुल तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए योग के विषय में बताया और कहा अपनी दिनचर्या को बदलकर शिक्षा को और बेहतर बनाया जा सकता है। और छात्रों को विशेष जानकारियां दी। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य स्वाती दुबे ने अभिभावक व बच्चों को विद्यालय में समय-समय पर अभिभावक गोष्ठी का जो कार्यक्रम किया जाता है उसमें सतप्रतिशत उपस्थित रहने के लिए कहा और बच्चों की सही जानकारी समय-समय पर विद्यालय आकर देने को कहा और कहा कि बच्चों की शिक्षा बेहतर बनाने के लिए विद्यालय लगातार प्रयास कर रहा है इस विद्यालय का समस्त स्टाफ व कमेटी के लोग मौजूद रहे इसी मौके पर अध्यापिका रेनू ,मोहिनी चौहान अंबेश, राखी,निशांत चौहान,खुशबू, रिया आदि मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share