इटावा। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी बन जाने पर सभी पदाधिकारी और मनोनीत सभी सभासदों का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह मधुवन वाटिका में संपन्न हुआ जिसमें होली जैसा माहौल दिखाई पड़ा और फूलों की बरसात के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।फूलमाला एवं पटका पहनाकर तथा चंदन तिलक लगाकर सभी का आत्मीय जोरदार स्वागत किया गया। पूरी कार्यकारिणी में समर्पण एवं उत्साह तथा एकजुटता का माहौल दिखाई पड़ा।
इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने कहा कि जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अगुवाई में नई टीम सर्वोच्च शिखर के प्रदर्शन करेगी विभागों में भी जो समस्याएं सामान्य रहती हैं उनको भी टीम बनाकर दूर करने का काम करेंगे और 2027 के चुनाव में इटावा की सभी सीटों पर जीतकर मोदी और योगी के हाथों को मजबूत करेंगे। जिला अध्यक्ष अनू गुप्ता ने सभी पदाधिकारी को एकजुट रहकर एक दूसरे का सम्मान के साथ कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भागीदारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने हेतु संकल्पित किया और साथ निभाने का वादा भी किया। जिला पंचायत चुनाव और विधान परिषद, विधानसभा के सभी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री हासिल करने हेतु सभी को संकल्पित भी कराया।
भाजपा की नवनियुक्त जिला कमेटी का हुआ स्वागत एंव अभिनन्दन

