पंडोखर पुलिस की कार्यवाही, डकैती की योजना बना रहे 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार,

दतिया। जिले के थाना पंडोखर पुलिस को डकैती और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ीसफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनम चंद यादव के मार्गदर्शन में पंडोखर थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, 22-23 मार्च की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश ग्राम बड़ेरा सोपान क्षेत्र में एक घर में डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंडोखर रिपुदमन सिंह राजावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो 315 बोर के कट्टे, चार जिंदा कारतूस एवं एक लोहे की सब्बल बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी भिंड और ग्वालियर जिलों के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती एवं नकबजनी जैसे गंभीर अपराध पहले से दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पंडोखर, इंदरगढ़ और सेवड़ा थाना क्षेत्रों में कई चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। साथ ही, सेवड़ा क्षेत्र से एक राइफल चोरी करने की घटना भी कबूल की है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 35/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट और एमपीडीपीके एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अब गिरफ्तार बदमाशों से रिमांड पर लेकर चोरी के अन्य मामलों और माल मशरूका के संबंध में पूछताछ करेगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पण्डोखर रिपुदमन सिंह राजावत पुलिस टीम के साथ सउनि शैलेंद्र सिंह कौरव, प्र.आर. गजेंद्र यादव, प्र.आर. राहुल सिकरवार, प्र.आर. अनिल तोमर, प्र.आर. राहुल यादव, प्र.आर. नरेंद्र पांडेय, आर. शिवकुमार भदौरिया, आर. विकाश साहू, आर. शैलेश सिंघल, आर. शिवभानु सिंह कौरव, आर. दिनेश आर्य, आर. हिमांशु राजावत, आर. मुनेश कुमार, आर. रोहित साहू, सउनि कमल प्रजापति, प्र.आर. सतीश शर्मा, आर. वीर सिंह थाना गोंदन की सराहनीय भूमिका रही। जिनकी सतर्कता और सक्रियता से संभावित बड़ी वारदात को समय रहते टाल दिया गया।

Please follow and like us:
Pin Share