दतिया कोतवाली पुलिस ने 2 फरार स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार

दतिया। दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे वं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है।थाना कोतवाली दतिया के अपराध क्रमांक 374/23 धारा 323,294,506,34 भादवि तथा न्यायालय दतिया के प्रकरण क्रमांक 237/24 में फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटियों मजहर पुत्र नाजिम निवासी आनंद टाकीज के पास दतिया और तालिब पुत्र शकील खान निवासी आनंद टाकीज के पास दतिया को मुखबिर की सूचना पर से झांसी चुंगी दतिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।उक्त कार्रवाई में उ.नि. अंशुल अरोरा प्रभारी थाना प्रभारी कोतवाली, प्रआर ब्रजराज तोमर, प्रधान आरक्षक ब्रजमोहन उपाध्याय,आरक्षक विक्रम शिवहरे, आरक्षक अनिल बाजपेई,आरक्षक गोविंद, आनंद,दीपक,देवेश की वारंट तामील कराने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share