थाना देहात भिण्ड पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ० असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य के नेतृत्व में दिनांक 12.03.26 को शमसान घाट के पास ग्राम पुर में हुयी हत्या का खुलासा किया जाकर आरोपी को ग्राम पुर मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है मामला- दिनांक 12.03.26 को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि उसके पुत्र की उसके चचेरे भाई ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी है। उक्त रिपोर्ट पर से थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य द्वारा मामला संज्ञान में लेकर तत्काल आरोपी चचेरे भाई के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा 10000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक अजय यादव को टीम प्रभारी बनाकर एक टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुये आरोपी की पतारसी प्रारम्भ कर दी गयी। मुखबिर की सूचना पर से आरोपी को दिनांक 14.03.26 की शाम को पुर मोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की गयी तो बताया कि वह मृतक धर्मेन्द्र के साथ धौलपुर में टाईल्स लगाने का कार्य करता था करीबन 7-8 दिन पहले वह दोनों ग्राम पुर में आये थे। करीब 2-3 माह पहले मृतक की बहन से आरोपी ने कुछ गलत बोल दिया था जिस पर से मृतक ने आरोपी की मारपीट कर दी थी। जिससे वह रंजिश रखने लगा था, और मृतक धर्मेन्द्र से बदला लेने के लिये मौके की तलाश करने लगा। आरोपी ने मृतक धर्मेन्द्र से बोलचाल करना शुरू कर दिया और उससे अपनी दोस्ती बढ़ा दी । जब मृतक धर्मेन्द्र आरोपी का अच्छा दोस्त बन गया तो वह शराब पार्टी के लिये उसे शमसान घाट पर ले गया जहां आरोपी ने मृतक को शराब पिलाई जब मृतक धर्मेन्द्र शराब के नशे में हो गया तब आरोपी ने मौका पाकर मृतक के सिर पर ईंट-पत्थर से घातक हमला कर उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी, और मौके से फरार हो गया। आरोपी की निशादेही में घटना में प्रयुक्त ईंट-पत्थर को जप्त किया गया ।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरी मुकेश शाक्य, उनि अजय यादव, सउनि कासिम खान, प्रआर गुरुदास, हरवीर गुर्जर, आर फिरोज खान, पंकज जयंत, अवधेश चौहान, अजय भदौरिया, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महेन्द्र यादव, आजाद खान, अजय सगर, आनन्द दीक्षित सायबर सेल भिण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Please follow and like us:
Pin Share