जीवाजी यूनिवर्सिटी के वाणिज्य विभाग द्वारा छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्राइम गोल्ड सेल स्टील फैक्ट्री का दौरा किया और स्टील निर्माण की जटिल प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा। छात्रों ने फैक्ट्री परिसर में भट्टी कास्टिंग यूनिट और रोलिंग मिल जैसी विशाल मशीनों के संचालन को लाइव देखा। फैक्ट्री के अनुभवी मानव संसाधन प्रबंधक, दीपक भारद्वाज जी ने कच्चे लोहे से लेकर फिनिश्ड स्टील / सरिया बार्स तैयार होने तक के हर तकनीकी चरण की विस्तार से जानकारी दी। औद्योगिक वातावरण में सुरक्षा के महत्व को समझते हुए छात्रों को सुरक्षा नियमों और गुणवत्ता मानकों से अवगत कराया गया। छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. एस. के. सिंह कि कहा इस तरह के भ्रमण छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। वहीं, प्रो. राजेंद्र खटीक ने अपने संबोधन में कहा “औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाना और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।” प्रो. एस. के. सिंह ने गोल्ड स्टील फैक्ट्री के प्रबंधन का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने छात्रों को सीखने का यह सुनहरा अवसर प्रदान किया। भ्रमण में 61 छात्र / छात्राए शामिल हुये छात्र / छात्राओं के साथ मार्गदर्शक के रूप में भ्रमण दल में डॉ० सुनीता चौहान ,डॉ. उमा शर्मा, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. मोनिका तलरेजा, डॉ. मोनिका मौर्य, डॉ. रेनु पारस, डॉ. दीपक वर्मा, श्रीमती सौम्या चौहान, श्री बृजेश राणा, श्री अविनाश गुर्जर, श्री संकल्प परसेंडिया और उपस्थित रहे ।


