बकेवर, इटावा। थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में होली के पर्व पर आटो को बुक कर लेने से पति पत्नी में कहासुनी होने के बाद पत्नी ने जान देने के लिए कुए छलांग लगा दी मां को कूदता देख बेटी मां को बचाने आयी तो बेटी ने भी छलांग लगाई। ग्रामीणों ने कडी मशक्कत के बाद मां को तो बाहर निकाल लिया 18 बर्षीय युवती तीन घंटे बाद कुए पुलिस व फायर ने बिग्रेड की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल महिला को इलाज के लिये महेवा के सीएचसी में भर्ती कराया गया उपचार चल रहा है।
ग्राम लालपुर निवासी मोहिनी पुत्री पवन कुमार दोहरे ने बताया कि उनके घर पर बुआ नीलम आई हुई थी जिसे भाई लेकर आये थे थोड़ी देर रूकने के बाद बुआ को लेकर चले गये,हम लोग ताऊ अखिलेश को मकान पर थे उसी समय पापा ने आटो की बुकिंग कर ली और आटो लेकर जाने लगे मां रेखा देवी ने मना किया तो पापा नहीं माने मां गुस्से में आकर अपने घर पास बने कुए में कूद गयी पीछे आ रही 18बर्षीय बहिन भूमि भी कुए में कूद गयी जिसे गिरता देखकर आसपास के ग्रामीण आ गये और लेकिन गांव के ही करन सिंह ने बचाव करते हुए कुए में घुस गये और मां रेखा देवी का तो कुए से बाहर निकाल लिया लेकिन बहिन भूमि ज्यादा नीचे जाने के चलते उसका सुराग नहीं लगा तो करन सिंह बाहर निकल आये इसकी सूचना ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक को को सूचना दी सूचना पर वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियो को बताया सूचना पर सी ओ भरथना रामदवन मौर्य। मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर बिग्रेड टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया। और युवती भूमि को निकालने की कबायद शुरु कर दी। पुलिस टीम ने तीन घंटे की कडी मशक्कत के बाद भूमि को कुए से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक युवती का शव कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए इटावा भिजवा दिया। घायल महिला का इलाज सी एच सी महेवा चल रहा है। इस घटना को लेकर गाँव के लोग व महिलाएं कुए के पास एकत्रित थे। कुए में कूदी भूमि पांच बहिन हैं जिसमें एक बहिन मोहिनी 17 वर्ष, फ्रूटी 14 वर्ष व रावी 11वर्ष व बैष्णवी 6 वर्ष व भाई एकलौता आर्यन 5 वर्ष हैं। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।
पति से नाराज पत्नी कुएं में कूदी बचाने गई बेटी की मौत

