इटावा-अपराध नियंत्रण की दिशा मे कार्य करते हुये पुलिस द्वारा मारपीट/गाली-गलौज व जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले 1 अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया वादिनी प्रियंका रानी पत्नी आधार सिंह (जितेन्द्र कुमार) निवासी नगला इच्छा थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ने थाना जसवन्तनगर पर सूचना दी कि विपक्षीगण आशू भदौरिया पुत्र जमादार सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर वादिनी की जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से आये । कब्जा करने से मना करने पर विपक्षीगण द्वारा गाली-गलौज/मारपीट तथा जान से मारने की नीयत से असलहा से फायर करके मौके से भाग गये ।जनपद मे अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं मारपीट/गाली गलौज व जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे सीओ आयुत्री सिंह के नेतृत्व मे थाना जसवन्तनगर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त आशू भदौरिया पुत्र जमादार सिंह को सराय भूपत से गिरफ्तार किया गया । पुलिस थानाध्यक्ष जसवन्तनगर कमल भाटी मय टीम द्वारा कार्यवाही की गई
पुलिस ने गाली गलौज व मारपीट करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

