ग्वालियर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एच.पी.वी. (HPV) वैक्सीन का हुआ शुभारंभ

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान ने 14 से 15 वर्ष के बीच की उम्र की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाये जा रहे एचपीव्ही वैक्सीन का शनिवार को डबरा सिविल अस्पताल में बालिकाओं को एचपीव्ही का टीका लगने के बाद प्रमाण पत्र देकर अभियान का शुभारंभ किया, वहीं डीन मेडीकल कॉलेज डॉ.आर.के.एस धाकड़ ने जयारोग्य अस्पताल में बालिकाओं को टीका लगवाकर एचपीव्ही टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव एवं सिविल सर्जन डॉ राजेश शर्मा ने जिला चिकित्सालय जच्चा खाना मुरार में अभियान का शुभारंभ किया, सिविल अस्पताल हजीरा में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत नायक ने बालिकाओं को टीकाकरण करा कर अभियान का शुभारंभ किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि यह एचपीव्ही वैक्सीन का टीका जो कि बाजार में लगभग 4 से 5 हजार रुपए का आता है शनिवार को 14 से 15 वर्ष की उम्र की बीच की बालिकाओं को नि:शुल्क लगाया गया।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राम कुमार गुप्ता ने कहा कि शनिवार को इस अभियान के लिए चिन्हित ग्वालियर जिले की 18 स्वास्थ्य संस्थानों में लगभग 60 बालिकाओं को टीकाकरण किया गया, उन्होंने बताया कि आगे यह अभियान और तेजी के साथ आगे बढ़ेगा, उन्होंने
बताया कि भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है, हर साल 1.25 लाख महिलाएं इसकी चपेट में आती है और 75 हजार की मौत हो जाती है ये वैक्सीन महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव करने में लगभग 95 प्रतिशत प्रभावी है। टीकाकरण के लिए सीधे निम्न चिन्हित स्वास्थ्य संस्थानों में जाकर टीकाकरण का लाभ लिया जा सकता है एवं टीकाकरण के लिए U-WIN पोर्टल के जरिए नजदीकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्लाॅट भी बुक किया जा सकेगा यह वैक्सीन एचपीव्ही (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस ) के टाइप 16 और 18 से बचाती है,जो कैंसर के मुख्य कारण है साथ ही यह टाइप 6 और 11 से भी सुरक्षा देती है उन्होंने कहा कि निर्धारित उम्र की सभी बालिकाएं अपने साथ आधार कार्ड या अन्य वैध्य आई.डी. ले जायें, स्वयं रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक https://drive.google.com/drive/folders/1Cg3QPtnIucTAA_1BbUZO2TKnbeQI-EjQ?usp=sharing का उपयोग कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए निम्न मोबाइल नंबर 6232225080 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

शनिवार को निम्न चिन्हित अस्पतालों पर लगाई गई एचपीव्ही वैक्सीन –

सीएचसी भितरवार, सिविल हॉस्पीटल डबरा, मेडिकल कॉलेज ( हजार बिस्तर), सिविल हॉस्पीटल हजीरा, सिविल हॉस्पीटल हेमसिंह की परेड, सीएचसी मोहना, पीएचसी बरई, पीएचसी हस्तिनापुर, जिला चिकित्सालय मुरार, सी.डी. दीनदयाल नगर, एम.एच.बिरला नगर, एम.एच. लक्ष्मीगंज, सीडी जनकगंज, एम.एच. माधोगंज, यूपीएचसी ठाठीपुर, सी.डी दीन दयाल लधेडी, सी.डी शब्द प्रताप आश्रम, सी.डी. हरिजन बस्ती गेढे वाली सडक ,पर मुफ्त टीका लगवा सकेंगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया उक्त चिन्हित सभी 18 स्वास्थ्य संस्थानों में शासकीय अवकाश को छोड़कर आगामी 90 दिन तक लगाई जायेगी।

Please follow and like us:
Pin Share