महाशिवरात्रि पर्व पर किये गए रूट डायवर्जन

इटावा-आगामी त्योहारों के अवसर पर जनपद महाशिवरात्रि पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु काँवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे जनपद की सीमा में थाना चौबिया क्षेत्र से प्रवेश कर बसरेहर होते हुए फर्रुखाबाद अण्डर ब्रिज (NH-2) के नीचे से भरथना चौराहा होते हुए फर्रुखाबाद ओवर ब्रिज से बायें मुड़कर साबितगंज, तहसील चौराहा, बल्देव चौराहा से कुछ कांवड़िये नीलकंठ मन्दिर पर जलाभिषेक करते हैं, जबकि सर्वविदित है कि अधिकतर कांवड़िये भिण्ड (म०प्र०) के होते हैं जो रंगलाल चौराहा से रामगंज, पचराहा, छैराहा, टी०टी० तिराहा होते हुए उदी चौराहा से चम्बल पुल पार कर थाना फूफ से होते हुए अपने गन्तव्य को प्रस्थान करते हैं साथ ही जनपद आगरा की ओर जाने वाले कांवड़ यात्री उदी चौराहा से दाहिनी ओर मुड़कर थाना बढ़पुरा, पछायगांव होते हुए थाना चित्राहाट, बाह से आगरा में प्रवेश करते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों के आवागमन से कांवड़ियों के साथ दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है,जिसके दृष्टिगत में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 13 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 8.00 बजे से 15 फरवरी को रात्रि समाप्ति तक तक निम्न प्रकार यातायात रूट डायवर्जन किया जाता है-फर्रुखाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन जो बसरेहर, फर्रुखाबाद अण्डर ब्रिज (NH-2) होकर जाना चाहते हैं वह वाहन थाना चौबिया क्षेत्रान्तर्गत करी पुलिया से सैफई हवाई पट्टी होते हुए आईटीआई चौराहा (NH-2) इटावा होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे। इकदिल की तरफ से फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन आईटीआई चौराहा से सैफई हवाई पट्टी, कर्री पुलिया होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।बस स्टैण्ड से रोडवेज की बसें जिन्हें फर्रुखाबाद की तरफ जाना है वह चौधरी पेट्रोल पम्प, एसएसपी चौराहा, आटीआई चौराहा से सैफई हवाई पट्टी, करी पुलिया होते हुए अपनी गन्तव्य को जायेंगी।जो भारी वाहन उदी मोड़ चौराहा से फर्रुखाबाद की तरफ जाना चाहते हैं वह वाहन चकरनगर बकेवर, भरथना होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।जो भारी वाहन लुहन्ना चौराहे से यमुना ब्रिज की तरफ जाना चाहते हैं वह लुहन्ना चौराहा से सांई धर्मकांटा से सराय भूपत होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।जो भारी वाहन चकरनगर से उदी मोड़ की तरफ जाना चाहते हैं वह NH-2 के माध्यम से अपने गन्तव्य को जायेंगे। चकरनगर से बकेवर होते हुए । आईटीआई चौराहा की तरफ से आने वाले भारी वाहन पक्काबाग से उदी मोड़ की ओर नही जा सकेगें यह वाहन इकदिल बकेवर होते हुए अपने गन्तब्य को जायेगें।
जो भारी वाहन चौपला कट से इटावा की ओर आना चाहते है वह सभी भारी वाहन सैफई हवाई पट्टी होते हुये अपने गन्तब्य को जायेंगे।जो भारी वाहन लोहन्ना चौराहा से उदी मोड़ की तरफ जाना चाहते है वह भारी वाहन सराय भूपत होकर अपने गन्तब्य को जायेंगे।काजी पम्प से आटो ई-रिक्शा साबितगंज की ओर नहीं जा सकेंगें नौरंगाबाद चौराहा आटो ई-रिक्शा साबितगंज की ओर नहीं जा सकेंगें राजागंज से आटो/ई- रिक्शा बल्देव चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगें ।रामगंज चौराहा से तहसील चौराहा /साबितगंज की ओर आटो/ ई-रिक्शा नहीं जायेंगें ।गाड़ीपुरा चौराहा से ऑटो/ई-रिक्शा तहसील चौराहा /रंगलाल चौराहा की ओर नही जा सकेंगे।कांवड यात्री श्रंगीरामपुर जनपद फतेहगढ़ से गंगाजल भर कर इटावा में थाना ऊसराहार से कर्री पुलिया से थाना चौबिया से भर्थना चौराहा से गुरुतेगबहादुर ब्रिज से यू-टर्न साबितगंज से नया शहर से तहसील चौराहा से बल्देव चौराहा से राजागंज से पचराहा से छै राहा से टी0टी0 तिराहा होते हुये अपने गंतव्य को जाते हैं ।

Please follow and like us:
Pin Share