विद्युत विभाग अधिकारियों ने मॉर्निंग रेड कर पकड़ी बिजली चोरी

इटावा। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल ऋषभ देव एवं अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के निर्देशन में उपखण्ड अधिकारी द्वितीय अरविन्द कुमार निगम एंव अवर अभियन्ता जयदीप मौर्य ने विजलेंस टीम के साथ संयुक्त रूप से विद्युत उपकेंद्र सुंदरपुर से पोषित क्षेत्र मुहल्ला कटरा शमशेर खां एंव खिड़िकिया रतन चन्देल में मॉर्निंग रेड की। रेड के दौरान उपभोक्ताओं माजिद पुत्र शरीफ, मुन्ने खां पुत्र हमीद खां, मौजुद्दीन पुत्र बाबू खां, मीना पत्नी बाबू खां, ज्योति पत्नी संजय, जगदीश कश्यप पुत्र राम स्वरूप, लक्ष्मन सिंह पुत्र राम स्वरूप के विरुद्ध द्वारा अपने परिसर पर अतिरिक्त केबिल, केबिल बाइपास व बिना संयोजन के विद्युत चोरी की जा रही थी। उपरोक्त सभी की मौके पर विडियोग्राफी कर धारा 135 के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

Please follow and like us:
Pin Share