दतिया। दतिया कलेक्टर स्वप्रिल वानखड़े के निर्देशन में एवं खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया के नेतृत्व में दतिया जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर नकेल कसने के लिए खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी। इसी क्रम में बुधवार शाम लांच क्षेत्र में खनिज विभाग बड़ी कार्रवाई की।खनिज विभाग और लांच पुलिस की संयुक्त टीम ने लांच नदी पर छापा मारा।कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से अवैध रेत परिवहन में लिप्त 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया।रेत से भरा ट्रेक्टर- ट्राली को जब्त कर थाना लांच में सुरक्षित रखा गया। इसके साथ ही मौके पर रेत निकालने में इस्तेमाल की जा रही दो पनडुब्बी मशीनों को भी नष्ट कर दिया गया। जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने बताया कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन और रेत परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि जिले में अवैध खनन से न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण और स्थानीय लोगों के जीवन पर भी खतरा बढ़ रहा है। विभाग की यह कार्रवाई अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश मानी जा रही है।इस दौरान कार्यवाही में- खनिज विभाग उपनिरीक्षक संजय,लांच थाना प्रभारी सत्रुघ्न मिश्रा सहित पुलिस और खनिज विभाग की टीम मौजूद रही।
दतिया खनिज विभाग एवं लांच पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,लांच नदी से रेत से भरा 1 ट्रैक्टर- ट्रॉली जब्त,रेत निकालने वाली दो पनडुब्बी नष्ट की

