इटावा-शहर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज जी के अंतिम शिष्य आचार्य श्री 108 सुबल सागर महाराज जी ससंघ विराजमान हैं। उनके पावन सान्निध्य में क्षेत्र में इन दिनों धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।इसी क्रम में अस्तल चौकी प्रभारी मुकेश कुमार अपने पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंचे और आचार्य श्री ससंघ से विधिवत आशीर्वाद प्राप्त किया। चौकी प्रभारी ने आचार्य श्री से भेंट कर धर्म, संयम तथा समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस दौरान चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने आचार्य श्री से आगामी सिद्धचक्र महामंडल विधान के आयोजन की विस्तृत जानकारी भी ली।आचार्य श्री के सान्निध्य में पुलिस कर्मियों ने भी श्रद्धाभाव से दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।मंदिर प्रबंधन एवं जैन समाज के पदाधिकारियों ने चौकी प्रभारी और पुलिस बल का स्वागत किया तथा आयोजन की तैयारियों से अवगत कराया। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक सहयोग को लेकर भी चर्चा की गई।
जैनाचार्य श्री सुबल सागर जी के सान्निध्य में अस्तल चौकी प्रभारी ने लिया आशीर्वाद

