13 फरवरी को निकलेगी 15 किलोमीटर की ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ यात्रा

इटावा-10 जनवरी 2026 से प्रदेश में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विभिन्न गतविधियाँ चल रही हैं। इसी क्रम में अ.भा. कांग्रेस कमेटी के महासचिव ( प्रभारी – उत्तर प्रदेश) अविनाश पांडे जी पूर्व सांसद के निर्देश पर 13 फरवरी 2026 को मनरेगा प्रभारी सुमन तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी उनके निर्देशन में जनपद इटावा के विकासखंड – भरथना की ग्राम पंचायत सराय चौरी में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान” के तहत एक 15 किमी. की पद यात्रा निकाली जाएगी। जो कि सराय चौरी में जनसभा से शुरू होकर सिरकौरा, जारपुरा, होते हुए काठमऊ, खंता, पाली खुर्द, भैंसाइ, मंडी रोड भरथना होते हुए पुराने भरथना में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर समाप्त होगी।
जनपद के समस्त गांधीवादी नागरिकों से अनुरोध है कि उक्त यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर मनरेगा अधिनियम को बचाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Please follow and like us:
Pin Share