इटावा -समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने केंद्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगापुरा-बख्तियारपुरा चौराहा स्थित नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा बनाया गया टोल प्लाजा बिना मानक के शुरू हो गया। जो की अंशिका इंटरप्राइजेज, बनारस की कंपनी को टोल प्लाजा तीन महीने के ट्रायल पर दिया गया है। जिसमें इटावा कार से किशनी जाने पर 50 रुपये, वापसी पर 80 रुपये। इसी प्रकार बस और ट्रक से किशनी जाने पर 175 रुपये वापसी पर 265 रुपये देना होगा।
कमर्शियल वाहन को 190 रुपये, वापसी पर 290 रुपये, ओवर साइज वाहन को 335 रुपये व वापसी पर 505 रुपये देना होगा। कृषि कार्य के वाहनों, ऑटो और बाइक पर टोल नहीं लगेगा।आपके संज्ञान मे लाना है कि एन एच आई के अंतर्गत किसी भी हाईवे पर 60 कि.मी के बाद दूसरा टोल बन सकता है जबकि इस टोल से लगभग 30, कि.मी दूर मध्य प्रदेश के जनपद भिण्ड के बरही मे टोल प्लाजा पहले से चालू है।इस टोल प्लाजा को शुरू करने की इतनी जल्दबाजी की गई है कि इटावा और टोल प्लाजा के बीच दतावली नहर पुल, लुहिया नहर पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है और आगे भी कई पुल निर्माण का कार्य चल रहा है जो कि टोल शुरू करना मानक के विपरीत है।आपसे जनहित मे माँग करते है कि इस टोल प्लाजा की वसूली को तत्काल रोका जाय।
इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र टोल प्लाजा बंद करने की मांग

