इटावा। मृत्युंजय मां पीतांबरा परिवार की ओर से यमुना तलहटी स्थित हनुमान घाट पर मौनी अमावस्या पर्व पर यज्ञाधीश रामदास महाराज के सानिध्य में यमुना महारानी की सामूहिक आरती की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त व श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।
गत नवंबर माह में शहर में यज्ञाधीश रामदास महाराज के मार्गदर्शन में 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था, तभी महाराज ने घोषणा की थी कि मृत्यंजय मां पीतांबरा परिवार द्वारा अब इटावा में यमुना घाट पर माह की प्रत्येक अमावस्या को सामूहिक आरती की जाया करेगी। इसी क्रम में मौनी अमावस्या के पर्व पर सायंकाल यमुनाजी के हनुमान घाट पर नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना महारानी की सामूहिक आरती की और मां पीतांबरा, हर हर महादेव तथा यमुना मैया के जयकारे लगाकर सबके मंगल की कामना की। कर्मकांडी आचार्य अनूप और आचार्य शिवम ने पूजन अर्चन के साथ आरती कराई। इस अवसर पर मृत्युंजय मां पीतांबरा परिवार की व्यवस्था से जुड़े जनमेजय सिंह भदौरिया, पंकज तिवारी बबलू महेंद्रा, अल्लू ठाकुर, अनंत अग्रवाल, विनय यादव, दिलीप सक्सेना, राम मनोहर दीक्षित, पूनम पांडे, नमिता तिवारी, निशा गुप्ता, चित्रा परिहार, मयंक बिधौलिया विशेष रूप से शामिल रहे।
मृत्युंजय मां पीतांबरा परिवार ने की यमुना महारानी की सामूहिक आरती

