फिरोजाबाद-श्री 1008 पद्मप्रभ जिनालय में देवाधिदेव प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का निर्वाण लाडू श्रद्धा एवं भक्ति भाव से अर्पित किया गया। इस पावन अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ नवीन जिनालय में प्रातः 6:30 बजे अभिषेक शांतिधारा से हुआ, जिसके पश्चात सुबह 7:00 बजे से आदिनाथ विधान का भव्य आयोजन किया गया। विधानाचार्य पं. पंकज जैन के कुशल निर्देशन में संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के समक्ष अर्घ समर्पित किए। इस अवसर पर पद्मप्रभ महिला मंडल द्वारा भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा मंगल आरती का आयोजन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। संपूर्ण जिनालय परिसर जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा।कार्यक्रम के समापन पर समाजजनों ने धर्म, शांति और सद्भाव की कामना करते हुए भगवान आदिनाथ के निर्वाण पर्व को श्रद्धापूर्वक मनाया।
कार्यक्रम में विमलेश कुमार जैन दिनेश कुमार जैन मदन प्रकाश जैन प्रवीन कुमार जैन कुलदीप जैन रामबाबू जैन नरेंद्र जैन मनीष जैन यशु जैन नीतेश जैन अप्पू शंशाक जैन शिवम जैन यश जैन ऋतिक नैतिक आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
फिरोजाबाद के नवीन जिनालय में मनाया निर्वाण महोत्सव

