भिण्ड 12 जनवरी 2026/ कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में आज ग्राम असवार तहसील लहार स्थित रामा डेयरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डेयरी परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित रखे दूध एवं डेयरी परिसर के बाहर खड़े वाहन से दूध का नमूना जांच वास्ते लिया गया। डेयरी परिसर से दूध में मिलाने वाले एक सफेद रंग के पदार्थ का नमूना भी लिया गया। उक्त पदार्थ के बारे में विक्रेता से पूछे जाने पर विक्रेता द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। विक्रेता ने बताया कि दूध खराब न हो इस कारण से कभी जरूरत पड़ने पर खट्टापन कम करने के लिए दूध में मिला दिया जाता है। मौके पर खाद्य रजिस्टर भी नहीं मिला इस कारण खाद्य परिसर को शटडाउन किया गया। इसके बाद टीम ग्राम आलमपुर स्थित सातिया मसाला उद्योग पर पहुंची। सातिया मसाला उद्योग के प्रो. आशुतोष गुप्ता मौके पर उपस्थित नहीं मिले तब विक्रेता बादाम सिंह से धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर एवं मिर्ची पाउडर के नमूने जांच वास्ते लिए गए। उक्त कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री रेखा सोनी, श्रीमती रीना बंसल एवं श्रीमती किरन सेंगर द्वारा की गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने अवैध रूप से संचालित डेयरी परिसर को किया सील

