इटावा-कांग्रेस महासचिव मती प्रियंका गांधी के 54 वे जन्मदिन पर जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने ब्लाइंड रिलीफ एकेडमी पर केक काट एवं कंबल वितरण कर जन्मदिन मनाया । आशुतोष दीक्षित ने कहा आज बड़े हर्ष का दिन है जिसे कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता हर्षौल्लास से जन्मदिन मना रहे है दीक्षित ने बताया कि आज प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में 100 दिन आगे के कार्यक्रम की घोषणा हुई बताया कि संविधान संवाद महा पंचायत, मनरेगा बचाओ संग्राम ,सेवा और बलिदान के 140 वर्ष, पंचायत चुनाव 2026, एमएलसी चुनाव 2026, के कार्यक्रम की घोषणा की शहर अध्यक्ष मो राशिद ने कहा आज प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर हम कांग्रेस जन शपथ लेते हे आने वाले दिनों में जनता की समस्याओं के लिए ओर प्रगति से कार्य करेंगे । जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रशांत तिवारी पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाह पीसीसी सदस्य मलखान सिंह यादव पल्लव दुबे शौजाफ रिजवी सचिन शंखवार अंशुल यादव सुमित यादव सोहेल खान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मनाया 54 वाँ जन्मदिन वितरित किए कंबल

