भाजपा नेताओं ने मनाया जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता का जन्मदिन

इटावा- भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जन्मदिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के गाँधी नगर स्थित आवास पर सुबह से ही शुभकामनाएं व बधाई देने के लिए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।
जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने अपनी पत्नी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीता गुप्ता व पार्टी पदाधिकारियों के साथ कालीवाहन मंदिर में माता रानी व पिलुआ महावीर मंदिर में बजरंगबली महाराज के दर्शन व पूजा अर्चना कर जनपदवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने पिलुआ मंदिर परिसर में पीठाधीश्वर हरभजनदास महाराज की मौजूदगी में केक काटकर आर्शीवाद लिया। होटल ग्रांड पैराडाइज़ में दोपहर से लेकर देर रात तक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व शुभचिंतको का जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता को बधाई देने के लिए उत्सुक दिखें। कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला, पटका, शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की लम्बी उम्र की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने आए हुए महानुभावो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जन्मदिन के अवसर पर आप सभी मित्रों, स्वजनों एवं क्षेत्रवासियों से मिले आशीर्वाद व स्नेहपूर्ण बधाई संदेशो के लिए मैं आप सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हू। आपका यह सहयोग व स्नेह मुझे नई ऊर्जा एवं सेवा कार्यों के लिए प्रेरणा देता हैं। कार्यक्रम में विभाग संघचालक विनोद चंद्र पांडेय, प्रान्त सह कार्यवाह प्रदीप भदौरिया, जिला प्रचारक यशवीर सिंह, औरैया जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, क्षेत्रीय उपाध्याक्ष शिवमहेश दुबे, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, के. के. राज, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, गोपाल मोहन शर्मा, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, देवेंद्र शर्मा, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, पूर्व चेयरमेन इकदिल डॉ सौरभ दीक्षित, डीबीए अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, जिला उपाध्याक्ष देवप्रताप भदौरिया, हरनाथ कुशवाह, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, राहुल राजपूत, रजत चौधरी, चक्रेश जैन, राजकमल यादव, डॉ ज्योति वर्मा, ममता कुशवाहा, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य,ल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share