भिण्ड 16 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर भिण्ड एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड के निर्देशन में तथा प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा श्री पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक श्री गणेश विश्वकर्मा, सहा. मानचित्रकार श्री अश्वनी मिश्रा, सैनिक थान सिंह, रामवीर सिंह, रामबिहारी सिंह, शिवानन्द सिंह, श्यामबिहारी सिंह, देवेन्द्र सिंह चौहान तथा पुलिस विभाग रौन के थाना प्रभारी श्री राजवीर सिंह, पुलिस स्टाफ रौन द्वारा दिनांक 16 दिसम्बर 2025 को प्रातः 06:00 बजे खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये ग्राम निवसाई तहसील रौन क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने से 05 ट्रेक्टर-ट्रॉली को जप्त कर पुलिस थाना रौन की अभिरक्षा में रखा गया है।
जप्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त भिण्ड तहसील अंतर्गत नियम विरूद्ध खनिजों के उत्पादों का परिवहन करते पाये जाने पर 03 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त कर नवीन तहसील परिसर भिण्ड की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़े किये गये हैं। जिन पर नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।
खनिज एवं पुलिस विभाग ने खनिजों के अवैध परिवहन पर की प्रभावी कार्यवाही

