इटावा। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के छः प्रांतो में विस्तारित फेडरेसन 5 के पूर्व फेडरेशन ऑफिसर डॉ. कैलाश यादव चैयरमेन पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के संयोजकत्व, मुख्य अतिथि डॉ. शिवराज सिंह यादव सदस्य केंद्रीय समिति एवं अति विशिष्ट अतिथि ऊषा यादव सदस्य विशेष समिति की उपस्थित में वर्ष 2026 के लिए मनोनीत फेडरेशन काउंसिल पदाधिकारी एवं यूनिट के सभी समूह अध्यक्ष का स्वागत सम्मान किया गया।
समारोह अध्यक्ष डॉ कैलाश यादव ने कहा कि जायंट्स द्वारा अनवरत समाज के सराहनीय एवं अनुकरणीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।अतिविशिष्ट अतिथि ऊषा यादव ने नई ऊर्जा के साथ वर्ष 2026 में वृक्षारोपण, वरिष्ठ जन सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं निर्धन सेवा के क्षेत्र में नवीन कीर्तिमान स्थापित करने का आवाहन किया। मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव ने कहा कि सौहार्द संस्कार सेवा में आत्मिक सुखानुभूति ही जायंट्स का मूल मंत्र है। आयोजक मंडल ने वर्ष 2026 के लिए फेडरेसन कॉउन्सिल के चीफ फेडरेशन कोऑर्डिनेटर विमल कुमार सिंह प्रभारी अवार्ड बिडिंग, कोऑर्डिनेटर आशा अवस्थी प्रभारी वरिष्ठ जन सेवा, कोऑर्डिनेटर क्षमा दीक्षित प्रभारी वाल शिक्षा, नीतू पुरवार निदेशक यूनिट एक, प्रेरणा जैन निदेशक यूनिट दो, साधना शर्मा निदेशक यूनिट तीन, फेडरेशन ऑफिसर राज़दा खातून प्रभारी पर्यावरण संरक्षण, संगीता अग्रवाल प्रभारी वृक्षारोपण, रितु चौहान प्रभारी शैक्षणिक गतिविधियां, विशुन सिंह कुशवाहा प्रभारी दिव्यांग सेवा, मनीष सहाय प्रभारी बेटी बचाओ का तिलक वंदन एवं माल्यार्पण के साथ स्वागत पूर्वक सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन राम सजीवन यादव ने किया। अंत में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ दातावाली की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रश्मि यादव ने अतिथियों, यूनिट के समस्त समूहों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ जायंट्स पदाधिकारियों को पानकुँवर स्कूल ने किया सम्मानित

