पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल मे सीबीएसई स्कूल गर्ल्स खो खो प्रतियोगिता आयोजित
इटावा -सहोदय कॉम्प्लेक्स के बैनर तले पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के संयोजकत्व में आज महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम, इटावा में गर्ल्स खो-खो टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीबीएसई से संबद्ध 13 प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ सिटी अभयनारायण राय रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. श्यामपाल…

