इटावा-राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. हरिकिशोर तिवारी पेंशनर ज़िला अध्यक्ष दिलीप मिश्र, परिषद के ज़िला अध्यक्ष राजेश मिश्र, कार्यवाहक ज़िला अध्यक्ष रिजवान अहमद, उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह के साथ नगर पालिका के मृतक कर्मचारी नेता राजीव यादव के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
उन्होंने स्व. राजीव गांधी के पुत्र और परिवारीजनों को ढाढ़स बंधाया और स्व. राजीव यादव के मृत्यु के कारण की पुत्र सिद्धार्थ से जानकारी प्राप्त की उनके पुत्र ने उक्त प्रकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रावली का अवलोकन कर बताया कि राजीव यादव दोषी नहीं थे उसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा ससमय सही निर्णय न लेना उनकी मृत्यु का कारण बना। प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी ने आगे कहा कि इस प्रकरण को मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक पुलिस प्रशासन के सज्ञान में लाकर न्याय दिलान का कार्य करेगे। उन्होंने जिला अध्यक्ष राजेश मिश्र को निर्देशित किया कि जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर उनके परिवार को न्याय दिलाने, देयको का भुक्तान तथा उनके पुत्र को नौकरी दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करे
स्व. राजीव यादव के आवास मे जाकर कर्मचारी नेताओं ने संवेदना जताई-हरि किशोर तिवारी
