भाजपा कार्यालय मे सेवा पखवाड़ा का चलाया गया अभियान

इटावा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान’ के अन्तर्गत भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का शुभारम्भ भाजपा के प्रेरणा पुंज पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित करके किया गया।कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य, प्रदेश महामंत्री व कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र व समाज के प्रति समर्पित रहा है, उनके नेतृत्व में विश्व भर में भारत कि शान बढ़ी हैं। उनके जन्मदिन को भाजपा संगठन सेवा पखवाड़ा के रूप में मानती आयी हैं। सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा की भावना को पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। इस भाव को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। अनूप गुप्ता ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि संगठन है। सेवा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न सामाजिक और जनसेवा की गतिविधियां की जायेगी। इन्ही अभियानों को धरातल पर पहुंचाने मात्र से कुछ लोगो का प्रिय होने वाला कार्यकर्ता जनप्रिय व लोकप्रिय बन सकता हैं।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए महिला कल्याण निगम अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को जिला स्तर पर पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर शिविर लगाकर 75 यूनिट रक्तदान किया जाएगा। 17 से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। 19–20 सितंबर को प्रबुद्ध संवाद, 21 सितंबर को नमो मैराथन, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि एवं पौधरोपण होगा।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बने, यही भाजपा की सामूहिक संकल्पना है।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने एमएलसी शिक्षक और स्नातक चुनाव के लिए मतदाता पंजीकरण की जानकारी दी।उन्होंने एमएलसी चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए अपने समापन उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वदेशी मेला, 27–28 सितंबर को दिव्यांगजनों व विशिष्टजनों का सम्मान, दो अक्तूबर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर प्रतिमा व चित्र पर पुष्पांजलि, खादी वस्त्रों की खरीदारी व सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कार्यशाला का कुशल संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया।कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, सिद्धार्थ शंकर दोहरे, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, दिलीप यादव, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ कुशवाह, देवप्रताप भदौरिया, विवेक भदौरिया, शिव किशोर धनगर, विक्रम अग्रवाल, दीपक नाथ चौधरी, जिला मंत्री डाँ ज्योति वर्मा,जितेंद्र गौड़, रजत चौधरी, राहुल राजपूत, राजकमल यादव, चक्रेश जैन, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, पूर्व चेयरमेन सौरभ दीक्षित, राजवर्धन भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य,सतेंद्र राजपूत, विरला शाक्य, प्रमिला पालीवाल, सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, अभियानों के संयोजक व सह-संयोजक उपस्थित रहें।

Please follow and like us:
Pin Share