इटावा- भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों के ऊपर विगत दिनों हुए हमले में कांग्रेस पार्टी के ही वरिष्ठ पदाधिकारियों को पुलिस प्रशासन द्वारा पड़कर उन्हे संगीन धाराओं में वांछित करते हुए जेल में भेज में डाले जाने के मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज अपने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए इटावा पहुंचे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ से सीधे केंद्रीय कारागार महौला पहुंचे। जहां उन्हें पुलिस प्रशासन ने बाहर गेट पर ही रोक दिया। हालांकि इससे पूर्व एक दिन पहले ही उन्होंने जेल में बंद कांग्रेस पदाधिकारीयों से मिलने के लिए पांच लोगों के अंदर जाने की लिखित अनुमति मांगी थी। उसको भी पुलिस प्रशासन स्वीकृत नहीं किया गया था। जेल अधीक्षक से काफ़ी देर तक कहने सुनने के बाद भी जेल प्रशासन ने यह कहकर अजय राय को जेल में बंद कांग्रेसियों से मिलने की अनुमति नहीं दी कि हमारी मजबूरी है ऊपर से आदेश आया है कि आपको न मिलाने दिया जाए। और इतनी जद्दोजहद के बाद भी आख़िर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस प्रशासन ने जेल में बंद किसी भी कांग्रेसी कार्यकर्ता से नहीं मिलने दिया। जिसके चलते एक डेढ़ घंटे बाद आक्रोश में आकर अजय राय वहीं जेल के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। जहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमारे कांग्रेस कार्यालय पर आकर हमारे ही घर में घुसकर हम पर हमला किया गया वह निंदनीय होने के साथ-साथ ख़तरनाक भी है। उस पर पुलिस प्रशासन ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए हमारे पदाधिकारीयों को जेल में डाल दिया। यह और भी विषम परिस्थिति खड़ी करता है। गंभीर बात यह है कि बिना किसी साक्ष्य के जिस तरह से कांग्रेस पदाधिकारीयों को जेल में डाला गया है। वह अपने आप में भाजपा सरकार की हिटलर शाही को दर्शाने के लिए पर्याप्त है।अजय राय ने अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी नीतियों का अंत अब बहुत जल्द होने वाला है। हमारे नेता जननायक राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और जनाधार से भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से बौखलाई हुई है। और इसी बौखलाहट के चलते वह हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं को जेल में डालकर उनके अंदर और भय पैदा करना चाहती है। किंतु वह ऐसा कर पाने में अब सफ़ल नहीं होगी। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा आज शासन- प्रशासन हमारे कार्यकर्ताओं को कितना भी परेशान कर ले किंतु हमें संविधान और उसके कानून पर पूरा-पूरा भरोसा है। निश्चित तौर पर न्याय तंत्र अपना कार्य निष्पक्ष होकर करेगा और जेल में बंद हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता शीघ्र ही बाहर होंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ पूर्व विधायक एवं जोनल कोऑर्डिनेटर बृजेंद्र व्यास, (डमडम महाराज) इटावा जिला कोऑर्डिनेटर सुमन तिवारी, प्रभारी उषा रानी कोरी, प्रभारी राहुल सचान, इनके साथ ही मैनपुरी, एटा, अलीगढ़, कन्नौज, फर्रुखाबाद, झांसी, कानपुर, कई जनपदों के कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता इटावा पहुंचे।
इसी के साथ ही इटावा से पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, अरुण यादव, आलोक यादव वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा ज़ुबैरी, सतीश नागर, संजय दोहरे, महेश कटारे, प्रदीप द्विवेदी,सतीश शाक्य, सरला जाटव, अंसार अहमद, अनुराग कर्ण, आदि लोग मौजूद रहे।
जेल प्रशासन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को काग्रेसियों से नहीं मिलने दिया नाराज अजय राय ने जेल के बाहर धरने पर बैठे
