इटावा-नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में बीबीए व बीसीए के छात्र/छात्राओं के लिये कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव का आयोजन कराया गया जिसमे स्मार्ट डेकोर कम्पनी ने नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स कैम्पस में उपस्थित होकर छात्र/छात्राओं का चयन लिखित एवं मौखिक परीक्षा के द्वारा किया । नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमेन इं अंकित तिवारी उपस्थित रहे तथा लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को साक्षात्कार कैसे फेस किया जाये के महत्वपूर्ण बिन्दुओं के वारे में वताया जिससे अधिक से अधिक छात्र/छात्राओं का चयन हो सके। नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के प्राचार्य योगेश कुमार ने इस कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव के लिये छात्र/छात्राओं को प्रोत्साहित किया और दोनो परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुये चयनित छात्र/छात्राओं को बधाई दी और कहा कि नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ऐसे कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव आने वाले वर्शो में निरन्तर कराता रहेगा जिससे नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्र/छात्राये अपने उन्नत भविश्य का निर्माण कर सके कैम्पस प्लेसमेन्ट कुल 50 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमे कम्पनी द्वारा 14 छात्र/छात्राओं को चयनित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल वनाने में बीबीए विभागाध्यक्ष श्री अनुरूद्व यादव, योगेश वर्मा, स्वेता सिह, श्रीमती सुमन लता बीसीए विभागाध्यक्ष राहुल पाल, ईशा, अभिशेक मिश्रा, जयन्त यादव डीएलएड विभागाध्यक्ष योगीराज पुरवार व चन्द्र कुमार विशेश योगदान दिया।
नारायन कालेज मे एनजीआई में हुई कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव

