Headlines

दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े की समीक्षा के आधार पर इंदरगढ़ सीएमओ महेन्द्र सिंह यादव तत्काल निलंबित

दतिया, 15 जुलाई 2025-कलेक्टर जिला दतिया द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर नगर परिषद इंदरगढ़ के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेन्द्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, भोपाल द्वारा जारी आदेश क्रमांक 14375 दिनांक 15.07.2025 के तहत लिया गया।

जिला कलेक्टर के अनुसार, इंदरगढ़ तालाब निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी के कारण दिनांक 12 जुलाई 2025 को तीन बच्चों की दुःखद मृत्यु हुई। साथ ही, पूर्व में भी श्री यादव द्वारा बिना विधिक प्रक्रिया अपनाए 9 कर्मचारियों की नियुक्ति, शासन के निर्देशों की अवहेलना तथा विभिन्न अनियमितताएं की गई थीं।

इन सभी गंभीर आरोपों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन की श्रेणी में मानते हुए, श्री यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, ग्वालियर संभाग रहेगा।

यह आदेश विभागीय अनुमोदन के साथ जारी किया गया है

Please follow and like us:
Pin Share