Headlines

जैन महिला अधिवेशन में आएंगी 5 हजार मातृशक्ति

इंदौर। वीआईपी रोड स्थित दलाल बाग परिसर में निर्मित विद्या-सुधा मंडप में राष्ट्रसंत मुनिश्री सुधासागर म.सा. के सानिध्य मैं चल रहे चातुर्मास महोत्सव में आगामी 4-5 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर जैन महिला अधिवेशन होगा जिसमें देश के 97 शहरों से 3800 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन ने कहा कि इसे महिलाओं का महाकुम्भ नाम दिया गया है और यह देश में 31वां महिला अधिवेशन होगा। आयोजन समिति की प्रमुख श्रीमती शीला जी डोडिया एवं सुशीला जी पाटनी ने कहा कि दो दिवसीय इस सम्मेलन में आने वाली मातृशक्तियों का 5 अक्टूबर को शहर में भव्य जुलूस भी निकाला जाएगा और देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं परम्पराओं को दर्शाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। दोनों दिन महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामयिक और ज्वलंत विषयों पर विचार मंथन होगा। आयोजन सकल दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में देश के गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, छग एवं मध्यप्रदेश सहित चार राज्यों के 97 शहरों से 3800 महिलाओं के पंजीयन अब तक हो चुके हैं जबकि इस पूरे आयोजन में 5 हजार से अधिक महिलाओं की सह भागिता होने की उम्मीद है। आयोजन से जुडी महिला मंडलों महिला परिषद् की ओर से एवं महिला प्रकोष्ठ दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद की अध्यक्ष साधना दगडे, रूचि गोधा , संगीता बाकलीवाल ने कहा कि इस महाकुम्भ में शहर के विभिन्न महिला मंडलों , महिला परिषद् से जुडी मातृशक्ति भी शामिल होंगी और अपनी-अपनी प्रस्तुतियां भी देंगी। इस दौरान महिलाओं के लिए आकर्षक एवं अनूठी स्पर्धाएं भी होंगी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ 10 महिला मंडलों को चयनित कर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।
सकल दिगम्बर जैन समाज धर्म प्रभावना समिति के समस्त पदाधिकारियों ने समस्त समाज के महिला संगठनों से आह्वान करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Please follow and like us:
Pin Share