भिंड। अवसर फाउंडेशन के वंचित वर्ग के बच्चों के लिए किरार भवन में एक विशेष स्नेहपूर्ण एवं आत्मीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। होटल किंग्स इंपिरियल के संचालक श्री शिवांशु सिंह किरार जी एवं श्रीमती रानू किरार जी ने अवसर फाउंडेशन के बच्चों को अपने घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। बच्चों का परिवार के सदस्यों द्वारा बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। भोजन के पश्चात बच्चों को परिसर की सैर कराई गई, जहां उन्होंने खरगोश सहित विभिन्न जानवरों को देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों के लिए यह अनुभव बेहद खास और आनंददायक रहा।
अवसर फाउंडेशन द्वारा वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा, भोजन एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों को केवल भोजन ही नहीं, बल्कि अपनत्व, सम्मान, स्नेह और परिवार जैसा माहौल भी मिलता है।
इस अवसर ने बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह ला दिया। उनके लिए यह दिन एक यादगार अनुभव बन गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री गुलाब सिंह किरार (पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, मध्य प्रदेश), श्री शिवांशु सिंह किरार (संचालक, होटल किंग्स इंपिरियल), श्रीमती रानू किरार (समाजसेविका एवं उपाध्यक्ष, भारत विकास परिषद शाखा जागृति भिंड), श्रीमती रेखा तोमर (संयोजक, पर्यावरण प्रकल्प, भारत विकास परिषद शाखा जागृति भिंड), श्रीमती रानी जैन (महिला अध्यक्ष, युवा जैन समाज भिंड), श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, सोनल जैन एवं प्रशु जैन सहित उपस्थित रहे और अवसर फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष श्री शिवम सिंह राजावत, उपाध्यक्ष श्री दीपक सोनी एवं सचिव श्री ओमनारायण ओझा उपस्थित रहे।
अवसर फाउंडेशन के बच्चों ने किरार भवन में लिया आत्मीयता और स्नेह से भरे भोजन का आनंद

