Headlines

कांग्रेसियों ने मनाई महान क्रान्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद व बाल गंगाधर तिलक की जयंती

इटावा। देश को आज़ादी यूं ही नहीं मिली इसको स्वतंत्र कराने के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले दो महान स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आज़ाद एवं महान समाज सुधारक विचारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के पावन अवसर पर ज़िला कांग्रेस कार्यालय पर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कांग्रेस जनों के साथ उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए एक संगोष्ठी आयोजित की। इसके पश्चात सभी कांग्रेसियों ने नुमाइश परिसर में स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया। और भारत माता के जयकारों के साथ चंद्रशेखर आजाद अमर रहे के नारों का उद्घोष किया।
इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि जलियांवाला बाग कांड से आहत महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद ने अपना जीवन देश को आज़ाद करने में लगा दिया। और जब देखा कि अब दुश्मनों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया है तो अपनी जीवन लीला समाप्त करने में एक पल की भी देरी नहीं की और जीते जी वह अंग्रेजों के हाथ नहीं लगे। आज देश को एक बार फिर चंद्रशेखर आज़ाद के पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है।इसी क्रम में शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद की तरह ही लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने इस देश को ही नहीं बल्कि यहां के सामाजिक ताने बाने को सुधारने के लिए अनेकों सराहनीय कार्य किये। “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा” का नारा देने वाले महान समाज सुधारक बाल गंगाधर तिलक को ब्रिटिश हुकूमत भारतीय अशांति का दूत मानती थी। इन दोनों अमर शहीदों ने देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में क़ुर्बानी दी। आज के युवाओं को इन दोनों महान क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर अपने देश के लिए की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।इस अवसर पर पीएससी मेंबर कोमल सिंह कुशवाहा, आसिफ़ जादरान, सोहेल वारसी सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे

Please follow and like us:
Pin Share