इटावा। शहर के थाना कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित राजा गंज चौराहे से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित अशोक कुमार जैन, निवासी अकालगंज, ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह रोज की तरह अपनी मोटरसाइकिल (नंबर UP-75 W-7206) दुकान के पास खड़ी कर गए थे। 22 जुलाई 2026 की रात लगभग करीब 9 बजे वापस लौटने पर बाइक गायब मिली।पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बाइक बरामद करने और चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर बाइक बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
कोतवाली से चंद कदम दूर राजा गंज चौराहे से बाइक चोरी, पीड़ित ने दी तहरीर

