Headlines

फालका बाजार स्थित लाल जैन मंदिर में 8 दिवसीय भक्तामर विधान

ग्वालियर, 23 जुलाई। फालका बाजार स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन लाल मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय भक्तामर विधान के अंतर्गत गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ भक्तामर के 48 ऋद्धि मंत्रों की आराधना करते हुए भगवान शांतिनाथ के चरणों में अर्घ समर्पित किए गए।
मंदिर समिति के अध्यक्ष कुशलचंद जैन एवं समाज के प्रवक्ता ललित जैन ‘भारती’ ने बताया कि विधानाचार्य प्रमोद कुमार जैन के मार्गदर्शन में भक्तामर विधान का आयोजन सम्पन्न हुआ। विधान के उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान की भव्य महाआरती कर विश्व शांति एवं समाज की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
कार्यक्रम के अंतर्गत ध्वजारोहण का सौभाग्य पवन कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, निहित जैन, रौनक जैन एवं समर्थ जैन (गोहदवाले) को प्राप्त हुआ। मंडप मंगल कलश एवं शुद्धि संकलीकरण का पुण्यार्जन श्री रमेशचन्द्र जैन परिवार, लोहिया बाजार, लश्कर द्वारा किया गया।
विधान के मुख्य कलश की स्थापना का सौभाग्य कुसुम जैन, शैलबाला–वीरेन्द्र जैन एवं पूजा–संतोष जैन को प्राप्त हुआ। शास्त्र विराजमान का पुण्यार्जन श्री देवेन्द्र जैन, मोहन जैन (मोहन मशीनरी), अनुपमा जैन एवं हर्षिता–ऋषभ जैन द्वारा किया गया। सम्पूर्ण विधान की सामग्री का दान सुनील जैन एवं मंजू जैन द्वारा प्रदान किया गया।
विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भक्तामर स्तोत्र के 48 ऋद्धि मंत्रों की आराधना करते हुए धर्मलाभ प्राप्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share