चिरूला थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले फरार आरोपी को 48 घंटे में किया गिरफ्तार,
————————————————————-
दतिया।पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना चिरूला पुलिस ने गैंगरेप एवं पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया और एक विधि-विरुद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने बताया कि 16 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना चिरूला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लगभग तीन माह पूर्व, आरोपियों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया तथा गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया गया। रिपोर्ट पर थाना चिरूला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज होते ही पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया,घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए। साथ ही न्यायालय दतिया में धारा 183 बीएनएसएस के अंतर्गत पीड़िता के कथन दर्ज कराए गए।फरार आरोपियों लगातार तलाश के दौरान 18 जुलाई को आरोपी अभिराज कुशवाहा निवासी डगरई, थाना चिरूला को गिरफ्तार किया गया।19 जुलाई को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।वहीं प्रकरण के विधि-विरुद्ध बालक (नाबालिक बालक) को न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह, ग्वालियर भेजा गया। सराहनीय भूमिका-इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक हिमांशु भार्गव, प्र.आर. इंदल सिंह सेंगर, आर.संजीव यादव, आर.जितेन्द्र प्रजापति, आर. प्रवेन्द्र यादव, आर.कपिल शर्मा, आर.गजेन्द्र राजावत, आर. विमल मिश्रा, आर.आशीष नायक, महिला आरक्षक रोहिणी शर्मा सहित थाना चिरूला पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
चिरूला थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले फरार आरोपी को 48 घंटे में किया गिरफ्तार

