Headlines

इटावा पुलिस का पैदल गश्त व सघन वाहन चेकिंग अभियान

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में रविवार को जिले के सभी थाना प्रभारियों, थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस टीमों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त कर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई तथा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Please follow and like us:
Pin Share