Headlines

परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा, पीएचसी एवं सब सेंटर का किया सम्मान

ग्वालियर – ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ.एम.एस.सागर की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सभागार में गत वर्ष 2025-26 में परिवार नियोजन के विकल्प कार्यक्रम अंतर्गत परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं आशा कार्यकर्ताओं को 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 संचालित पखवाड़े के दौरान सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम. एस.सागर ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है इस अभियान का उद्देश्य सही समय पर गर्भधारण तथा दो बच्चों के बीच सही अंतराल को स्वैच्छिक साधनों से बढ़ावा देना है जिससे मां एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार हो सके। मां और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए गर्भधारण हेतु सही समय तथा गर्भावस्था के बीच सही अंतर रखना जरूरी है।

” जब बच्चों में हो सही अंतराल , परिवार बने स्वस्थ्य और खुशहाल ”

इस पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य
संस्थाओं में आमजन को गर्भ निरोध के अस्थायी साधनों की जानकारी दी जाकर अस्थायी साधनों के उपयोग हेतु प्रेरित किया जा रहा है।परिवार नियोजन के विकल्प कार्यक्रम अंतर्गत गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अस्थाई साधनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा ,उप स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दिनांक 17 जुलाई 26 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर के सभागार में जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 डॉ.जी.एस.राजपूत द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई।
इसके अंतर्गत ईएसबी स्कीम में तीन आशा कार्यकर्ता श्रीमती गीता चौहान ग्राम गडाजर ब्लाक भितरवार, श्रीमती कमलेश बघेल ग्राम लोडुपुरा ब्लाक घाटीगांव, श्रीमती मीरा कुशवाह ग्राम तालपुरा ब्लाक घाटीगांव तथा अंतरा इंजेक्शन के लिए श्रीमती रेनू सेन ग्राम इराया ब्लाक भितरवार, श्रीमती किरण जाटव ग्राम नयागांव ब्लाक घाटीगांव, श्रीमती रानी रावत ग्राम पाटई ब्लाक घाटीगांव को सम्मानित किया गया ।
तीन उपस्वास्थ्य केंद्रों ब्लॉक हस्तिनापुर से धनेली,बंधोली एवं घाटीगांव से अजयपुर न्यू एवं तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों उटीला ,बरई एवं कुलैथ को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई ।
इस अवसर पर
जिला स्वास्थ्य अधिकारी -2 डॉ. जगदीश राजपूत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.राम कुमार गुप्ता,जिला मीडिया अधिकारी श्री आई.पी. निवारिया ,डीसीएम एम.एस.खान, आईईसी सलाहकार शिखा सहाय,एपीएम धर्मेंद्र राणा, विकासखंड से समस्त खंड विस्तार प्रशिक्षक(बीईई), खंड कम्युनिटी मोबीलाइजर ( बीसीएम) ब्लॉक स्टोर प्रभारी, आईपास डेवलपमेंट फाउंडेशन के संभाग समन्वयक ज्ञानेंद्र दुबे एवं सतीश सिंह सोलंकी आईपास जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share