ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सागर ने बताया कि माह जुलाई में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक स्टाप डायरिया सह दस्तक अभियान प्रथम चरण चलाया जा रहा है। इस अभियान में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा घर-घर जाकर 5 वर्ष तक के आयु के सभी बच्चों की चिकित्सकीय जांच की जाएगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.राम कुमार गुप्ता ने बताया कि दस्तक अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों में गंभीर कुपोषण, एनीमिया, निमोनिया, डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण )संक्रमण की पहचान, त्वरित उपचार और आवश्यकतानुसार रेफरल के साथ साथ विटामिन ए का घोल पिलाया जाएगा व 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आईएफए (IFA),अभियान के दौरान घर घर भ्रमण कर 5 साल तक के बच्चों को प्रति बच्चों के मान से 2 ओ.आर.एस. एवं 14 ज़िंक टेबलेट दी जाएंगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सागर ने दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु मैदानी कार्यकर्ताओं को घर-घर भ्रमण के दौरान घरों की मार्किंग करने, अपने साथ बच्चों की डयू लिस्ट एवं रेफरल स्लिप, सभी आवश्यक दवाएं आवश्यक रूप से साथ ले जाने हेतु निर्देशित किया।साथ ही भ्रमण के दौरान दस्त से ग्रसित बच्चों में निर्जलीकरण एवं ख़तरे के लक्षणों की पहचान डीएसएस टूल (DSS- desicon support system tool) के माध्यम से करने हेतु निर्देशित किया।
दस्तक अभियान का हुआ शुभारंभ, आज से स्वास्थ्य कार्यकर्ता देंगे घर-घर दस्तक

