ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में ग्वालियर जिले के शासकीय चिकित्सक दिनों- दिन नई – नई ऊंचाईयां छू रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम एस सागर ने बताया कि सिविल अस्पताल हजीरा एवं सिविल अस्पताल बिरला नगर के चिकित्सको ने एक ने महिला की ट्यूबोप्लास्टी की वहीं दूसरे ने हाथ की टूटी दोनों हड्डी का ऑपरेशन किया ।
सिविल हॉस्पिटल हजीरा, ग्वालियर में सफल ट्यूबोप्लास्टी
जहाँ चिकित्सा ने फिर जगाई मातृत्व की नई उम्मीद
“कुछ ऑपरेशन केवल शरीर का उपचार नहीं करते, बल्कि एक परिवार के अधूरे सपनों को फिर से जीवन दे देते हैं।”
परिवार नियोजन के अंतर्गत वर्षों पहले कराई गई नसबंदी (ट्यूबेक्टॉमी) के बाद जीवन की परिस्थितियाँ बदल गईं। समय ने करवट ली और एक दंपति के मन में फिर से संतान का सपना जाग उठा। कई अस्पतालों में परामर्श के बाद उन्हें यही बताया गया कि अब यह संभव नहीं है। धीरे-धीरे उनकी उम्मीदें टूटने लगीं।
इसी बीच उन्हें सिविल हॉस्पिटल हजीरा, ग्वालियर के बारे में जानकारी मिली। यहाँ पूरी जाँच, उचित मूल्यांकन और विशेषज्ञ परामर्श के बाद डॉ. राहुल श्रीवास्तव (एम.एस. जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन) ने सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम कुलश्रेष्ठ के मार्गदर्शन में, एनेस्थीसिया टीम एवं ऑपरेशन थिएटर स्टाफ के सहयोग से सफलतापूर्वक ट्यूबोप्लास्टी की।
यह केवल एक सफल सर्जरी नहीं थी, बल्कि एक परिवार की टूटती उम्मीदों को फिर से जीवन देने का प्रयास था। आज यह दंपति नई आशाओं, नए विश्वास और भविष्य के सुनहरे सपनों के साथ आगे बढ़ रहा है।
डॉ. राहुल श्रीवास्तव का संदेश
“ट्यूबोप्लास्टी एक विशेष एवं चयनित मामलों में की जाने वाली सर्जरी है। सही जाँच और विशेषज्ञ की सलाह से कई दंपतियों में दोबारा गर्भधारण की संभावना बनाई जा सकती है। इसलिए किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ चिकित्सक से अवश्य परामर्श लें।”
इस सफल उपचार में सहयोग देने वाले प्रभारी डॉ. प्रशांत नायक सर, डॉ. अनुपम कुलश्रेष्ठ (विभागाध्यक्ष, सर्जरी विभाग), एनेस्थीसिया टीम, ऑपरेशन थिएटर स्टाफ एवं सिविल हॉस्पिटल हजीरा की पूरी टीम शामिल है,
बिरला नगर सिविल अस्पताल में हुआ हाथ की दोनों हड्डी का ऑपरेशन
शाहना उम्र 34 साल निवासी – कंपू ग्वालियर का 10 दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उनके बाएं हाथ की दिन दोनों हड्डियां टूट गई थी, मरीज की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी ओर ना ही आयुष्मान कार्ड था , आज दिनांक 13/ 07/26 बिरला नगर सिविल अस्पताल में सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया गया , जिसमें मरीज के बाएं हाथ की दोनों हड्डियों में प्लेट लगा कर फ्रैक्चर को जोड़ा गया, आपरेशन करीब 2 घंटे चला।
ऑपरेशन डॉ.ए.के. खरे ने किया ओर सहायक सर्जन डॉ.हरेन्द्र सिंह तोमर थे , एनेस्थेसिया की ओर से डॉ.वरुण पाठक ओर डॉ. अभिषेक शर्मा उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने उक्त उपलब्धि पर दोनों सिविल अस्पतालों की पूरी टीम एवं संस्था प्रभारियों को बधाई दी है।

