Headlines

आज 3 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

ग्वालियर – ग्वालियर जिले में आज 28 जून 2026 को कलेक्टर के निर्देशन में 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सागर ने बताया कि ग्वालियर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 30 जून तक चलाया जाएगा, इस अभियान के अंतर्गत जिले में 0 से 5 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, जिले में 2,356 पोलियो बूथ बनायें गये हैं एवं 3,30399 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है साथ ही इस कार्यक्रम की मोनीटरिंग करने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो क्षेत्र में जाकर पोलियो बूथ टीम को सहयोग एवं मार्गदर्शन देंगे और वस्तु स्थिति से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत करायेंगे।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर.के.गुप्ता ने बताया कि पल्स पोलियो के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु शनिवार दिनांक 27 जून को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ पल्स पोलियो की रैली निकाली गई एवं प्रचार रथ के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया , शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थाओं में पल्स पोलियो बूथ का उदघाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराये जाने के निर्देश सभी सम्बंधित अधिकारीयों को दिये गये हैं जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा जिले के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को 28 जून 2026 को अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जा कर पोलियो की दवा अवश्य पिलवायें साथ ही जो बच्चे किसी कारणवश 28 जून को दवा नहीं पी पाये उनके पालक 29 एवं 30 जून को उनके घर स्वास्थ्य दल आयेगा उनसे बच्चों को दवा अवश्य पिलवायें, कोशिश करें कि 28 जून को ही अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर दवा पिलवायें ।

Please follow and like us:
Pin Share