ग्वालियर, 26 जून! जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर द्वारा तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव चितोरा ओली, माधवगंज स्थित जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के पुण्यार्जक श्री जितेंद्र जी जैन (पेट्रोल पंप परिवार) रहे। कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक संयोजक जितेंद्र जी जैन (पेट्रोल पंप), सह-धार्मिक संयोजक निकुंज जैन एवं सूरज जैन के सानिध्य में संपन्न हुआ।
महोत्सव के दौरान भगवान सुपार्श्वनाथ का भव्य अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया, जिसका सौभाग्य जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर के सदस्यों को प्राप्त हुआ।
जैन समाज प्रवक्ता ललित जी जैन भारती ने बताया कि संपूर्ण वातावरण भगवान के जयघोष एवं भक्ति से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर के रविन्द्र जैन “बाबा”, पूर्व अध्यक्ष रोहित जैन, अध्यक्ष मोदी अरविंद जैन, सचिव दीपक जैन, कोषाध्यक्ष अतुल जैन, सह-सचिव गौरव जैन (स्टील), गगन जैन, आशीष जैन, अनुराग जैन,अमित जैन (इलेक्ट्रिक), अमित जैन (सिद्ध मोबाइल), मनीष जैन, संवेद जैन, अनमोल जैन, आर्जव जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान सुपार्श्वनाथ के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया तथा समाज में धर्म, संस्कार एवं सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश
जेएसजी जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर ने धूमधाम से मनाया भगवान सुपार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव

