दतिया।पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे वं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा एवं उनकी टीम ने युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि 10 जून को कुछ युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उक्त वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित करन वाल्मीकि निवासी भाण्डेरी फाटक, बंगर की हवेली, दतिया की रिपोर्ट पर 12 जून को आरोपी वीरेन्द्र कुशवाह, आकाश कुशवाह, हर्ष कुशवाह एवं नितिन कुशवाह के विरुद्ध मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने संबंधी अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में विभिन्न धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी वीरेन्द्र पुत्र तुलसीदास कुशवाह, नितिन उर्फ मोतीलाल पुत्र स्व. रामप्रकाश कुशवाह एवं आकाश पुत्र भवानी कुशवाह निवासीगण भाण्डेरी फाटक, दतिया के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।पुलिस टीम ने कानून- व्यवस्था बनाए रखते हुए सावधानीपूर्वक कार्रवाई कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।पुलिस ने आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।सराहनीय भूमिका- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा,उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रधान आरक्षक शिवगोविन्द चौबे, आरक्षक गोविन्द भदौरिया, आरक्षक आनंद तोमर, आरक्षक हेमंत प्रजापति, आरक्षक रविन्द्र यादव, आरक्षक दीपक शुक्ला, आरक्षक देवेश शर्मा, आरक्षक रविन्द्र यादव,आरक्षक अरविन्द रावत एवं आरक्षक भरत रावत की सराहनीय भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

