Headlines

सैकड़ो संख्या में रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

इटावा-ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज की अगुआई में सैकड़ों की संख्या में रोजगार सेवकों ने सोमवार को कचहरी स्थित जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 से मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र प्रदेश की ग्राम पंचायतो में विगत 17 वर्षों से संविदा पर कार्य हैं जिन्हें मनरेगा योजना की धनराशि के प्रशासनिक मद से देने की व्यवस्था है इस कारण प्रत्येक रोजगार सेवक को प्रशासनिक मद की अनुमन्य प्रत्येक माह समय से भुगतान नहीं हो पाता है ऐसी स्थिति में नियमित रूप से और समय से मानदेय का भुगतान कराया जाए । तथा इसके लिए अलग से बजट प्रदान किया जाए ।तथा चार अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा के क्रम में रोजगार सेवकों के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु मानव संसाधन नीति ए आर पॉलिसी का उचित निर्धारण कराया जाए जिसमें न्यूनतम वेतन 24000 रुपए की व्यवस्था हो तथा ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता हेतु ग्राम रोजगार सेवक को पद से हटाने हेतु ग्राम पंचायत के सदस्यों के दो तिहाई बहुमत के स्थान पर ग्राम सभा के दो तिहाई बहुमत के आधार पर प्रस्ताव की व्यवस्था की जाए, मासिक मानदेय भुगतान हेतु प्रथक बजट की व्यवस्था का प्रावधान किया जाए अथवा मानदेय भुगतान सामग्री अंश से किया जाए । प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवकों का 12 से 14 महीने का मानदेय बकाया है जिसे तत्काल बकाया का भुगतान किया जाए। समय से भुगतान न होने के कारण रोजगार सेवक तंगी के कारण आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर है ग्राम रोजगार सेवकों को जॉब चार्ट में अन्य कार्य जोड़ते हुए विभागीय कर्मी घोषित किया जाए मनरेगा के कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग के लिए एंड्राइड मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाए । 4 अक्टूबर 2021 के घोषणा की क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की भांति 20 दिन का आकस्मिक अवकाश तथा 12 दिन का चिकित्सा अवकाश की व्यवस्था की जाए ,रोजगार ग्राम सेवकों को न्याय पंचायत पर स्थानांतरण की व्यवस्था लागू की जाए, रोजगार ग्राम सेवकों के परिवार के मृतक आश्रितों को सेवा प्रदान की जाए,सैकड़ों की संख्या में आए रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री से यह न्याय की गुहार लगाई।
ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष बसरेहर पुरन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष महेवा रविंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ताखा राजीव कुमार , ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुरा मनोज कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सैफई बिट्टू यादव, ब्लॉक अध्यक्ष चकरनगर भानु गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत नगर प्रबल प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भरथना धर्मवीर सिंह, जिला महामंत्री सतीश नगर, जिला प्रभारी विशाल सिंह, तथा सैकड़ो की संख्या में रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share