इंदौर-11 जून से शुरू होगा जैन सोशल ग्रुप का शिक्षा सहयोग अभियान
इंदौर के 8 जिनालयों पर रियायती दर पर मिलेंगी कापियां, बांटे जाएंगे छात्रवृत्ति फार्म। फेडरेशन के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर द्वारा छात्र हित में शिक्षा सहयोग कार्यक्रम का शुभारंभ 11 जून, गुरुवार को प्रातः 8:30 बजे किया जाएगा। नगर के 8 विभिन्न जिनालयों पर एक साथ यह कार्यक्रम गणमान्य अतिथियों व फेडरेशन पदाधिकारीगण के सानिध्य में संपन्न होगा। योजना के प्रमुख सुत्रधार दिलीप मेहता , ने कहा कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा सहयोग योजना तिलक नगर, गोयल नगर, विजय नगर, छत्रपति नगर, सुदामा नगर, कालानी नगर, क्लर्क कॉलोनी एवं सुकल्या स्थित जिनालयों पर संचालित होगी। 11 जून को शुभारंभ से 14 जून रविवार तक प्रतिदिन प्रातः 8:30 से 10:30 बजे तक रियायती दरों पर कापियां का वितरण किया जाएगा। ग्रुप अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि छात्रवृत्ति फार्म भी मिलेंगे । सचिव निरज जैन ने बताया समाज के जरूरतमंद छात्रों* को छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु आवेदन फार्म भी इन्हीं केंद्रों से वितरित किए जाएंगे।अभय बंडी ने कहा छात्र मार्कशीट दिखाकर फार्म प्राप्त कर सकते हैं। निकटस्थ केंद्र के फार्म ही स्वीकार्य* होंगे। दिलीप मेहता ने कहा कि पहले आओ पहले पाओ , दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर* ने बताया कि यह अत्यंत लोकप्रिय योजना है और पहले आवे पहले पावे के आधार पर संचालित होगी। सभी अध्यक्ष/सचिव, राष्ट्रीय पदाधिकारीगण व जनसामान्य से अनुरोध है कि अपने निकटस्थ केंद्र पर पहुंचकर उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाएं ।
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर के शिक्षा सहयोग कार्यक्रम आज से

