इटावा- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक साथ सूत्रीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से अपर जिलाधिकारी संजीव श्रीवास्तव को सोपा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में व्यापारियों की दुकान जलने का सरकार मुआवजा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती है जिस दुकानदार की दुकान में आग लगती है उसका जीवन बर्बाद हो जाता है सरकार को चाहिए कि ऐसे व्यापारियों की मदद के लिए जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों की दुकान/प्रतिष्ठान जलने का एक करोड़ का बीमा कराया जाए
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप मांग करते हुये कहा कि विभागों की बकाया रकम लेट जमा करने अथवा रिटर्न लेट जमा करने पर ब्याज 18प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत किया जाए।
जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान ने कहा कि सभी विभागों के लाइसेंस आजीवन बनाए जाएं।जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि सभी विभागों के सर्वे छापो का कानून समाप्त किया जाए।
जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल ने कहा कि बिजली बिल मीटर रीडिंग के आधार पर लिया जाता है। अतः बिल के लगाने वाले फिक्स चार्जेज एवं मिनिमम चार्जेस समाप्त किए जाएं।युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा किव्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर दिए जाएं।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश वरिष्ठ मंत्री विवेक पसेरवाल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाह युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत कुमार पांडे जिला उपाध्यक्ष उमेश चंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष मधु तोमर जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन जिला संगठन मंत्री अवधेश दुबे जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल जिला संगठन मंत्री नीरज शहर उपाध्यक्ष अनू गुप्ता शहर उपाध्यक्ष एजाज अहमद युवा शहर महामंत्री अनिल यादव युवा शहर उपाध्यक्ष अमित दुबे भोले युवा शहर उपाध्यक्ष आशीष दत्त तिवारी युवा शहर संगठन मंत्री कपिल पाठक युवा शहर संगठन मंत्री रोहित दुबे रेडीमेड संगठन के अध्यक्ष विनोद जैन अवनीश कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों की दुकान जलने का एक करोड़ का बीमा हो- हरि गोपाल शुक्ला

