इटावा-फील्ड एंड टारगेट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उत्तराखंड में हुई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में जनपद की एस सी ए शूटिंग एकेडमी के प्रतिभावान खिलाड़ी बसरेहर निवासी विशाल सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।
रामनगर ढेला रेंज उत्तराखंड में 30/31 मई को सम्पन्न हुई इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश,दिल्ली,पंजाब,हरियाणा,राजस्थान , मध्यप्रदेश,महाराष्ट सहित देश के कई राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।इटावा जनपद के बसरेहर क्षेत्र गांव निवासी विशाल सिंह ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है एस सी ए शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों का इसी माह जून 2026 में यूरोप के चेक रिपब्लिक में आयोजित होने वाली वर्ड कप प्रतियोगिता के लिए भी चयन किया गया है विशाल सिंह ने इस जीत का श्रेय अपने कोच चंद्र मोहन तिवारी को दिया।इस जीत पर विशाल सिंह के परिजन ,रिश्तेदार,तथा ईष्ट मित्रों में खुशी का माहौल व्याप्त है और लोग उन्हें बधाइयां देने पहुंच रहे हैं बधाई देने बालों में राजीव ,रामू,सुनील कुमार,पूर न सिंह,अजीत सिंह हृदेश नारायण आदि लोग मौजूद रहे।
इटावा जनपद का शूटिंग प्रतियोगिता में किया नाम रोशन

